• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

NCP ने क्यों लिया हेमंत सरकार से समर्थन

November 1, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हेमन्त सरकार आश्वासन की सरकार!अब एनसीपी ने लिया समर्थन वापस, राज्यपाल को सौपेंगे समर्थन वापसी का पत्र

रांची – राजनीतिक क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण खबर आई है.NCP ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जानिए पूरा मामला. झारखंड में हेमन्त सरकार आई तो लोगों को उम्मीद थी कि अब युवाओं की सरकार बनी अब राज्य तरक्की करेगा.पर सरकार बने चार साल हो गए. युवा सड़क पर उतर गए. मजदूर परेशान है.ऐसे में अब एनसीपी भी सरकार पर वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाया है.और हेमन्त सरकार को एक बड़ा झटका दिया.एनसीपी ने इस सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा कर दी है.इसकी जानकारी एनसीपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह ने प्रेस वार्ता में दी.

उन्होंने कहा कि  हेमंत सरकार से लगातार हुसैनाबाद को जिला का दर्जा देने, बालू घाटों की बंदोबस्ती कराने, पलामू जिला के पांच अंचलों के त्रुटिपूर्ण सर्वे की ऑनलाइन प्रविष्टियों को ठीक करने व अधिकारियों की पदस्थापना की मांग लगातार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की गई.अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला, एक भी समस्या का समाधान जान बूझ कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नहीं किया.

उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद से पलामू के जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर है. आम जनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.जबकि हुसैनाबाद जिला बनने की सभी अहर्ताएं पूरी करता है.बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं होने की वजह पीएम आवास के लाभुक मकान नहीं बना पा रहे हैं.उपर से अधिकारी उन्हें एफआईआर करने की धमकी दे रहे हैं। बालू के अभाव में विकास कार्य पूरी तरह बाधित हैं. ठेकेदार व निजी मकान बनाने वाले लोग ऊंची कीमत पर बालू की खरीद कर अपना काम कर रहे हैं. जिससे सरकार को राजस्व की भारी हानी हो रही है, वहीं पुलिस और अधिकारी मालामाल हो रहे हैं. बालू नहीं मिलने की वजह सीमेंट, छड़ समेत गृह निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री के विक्रेताओं का धंधा चौपट हो गया है.हुसैनाबाद अनुमंडल में विगत दो माह से पुलिस का महत्वपूर्ण पद एसडीपीओ का प्रभार में चल रहा है.जिससे विधि व्यवस्था की बड़ी समस्या उत्पन्न होने का अंदेशा है.उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज के विभिन्न प्रखंडों व अंचलों के अलावा अन्य विभागों में अधिकारी नहीं है.सभी जगह प्रभारी से किसी तरह कार्य कराया जा रहा है. जिससे आम लोगों का काम समय पर नहीं हो रहा है. इन समस्याओं का समाधान नहीं होने की वजह सरकार के साथ बने रहने का कोई औचित्य नहीं है.यही वजह है की सरकार का साथ छोड़ आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने पर मजबूर होना पड़ रहा है.जल्द ही आंदोलन की रूप रेखा तय कर अनुमंडल, जिला और राज्य मुख्यालय में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. आंदोलन के माध्यम से अहंकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांगें पूरी करने पर मजबूर कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को सरकार के कारनामों से अवगत कराने का काम भी एनसीपी के कार्यकर्ता करेंगे.

एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन ने हुसैनाबाद को जिला नहीं बना कर हुसैनाबाद की जनता का विश्वास खो दिया है.वहीं राज्य में बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से अपनी जेब गरम करने का काम मुख्यमंत्री और मंत्री कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि द्वेष की भावना से एसडीपीओ की पदोन्नति के बाद हुसैनाबाद को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नहीं दिया गया.साथ ही प्रखंडों और अंचलों में बीडीओ सीओ की पोस्टिंग नहीं कर आम जनता को परेशान करने की कोशिश की जा रही है. एनसीपी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. एनसीपी का एक एक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री और उनकी सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे. प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश के नेताओं के अलावा जिला स्तर के सभी प्रकोष्ठ के पदधारी मौजूद थे.

Related Posts

JMM ने भाजपा को दी चुनौती, सामने आकर मुकाबला करे तो जानें।
Breaking

JMM ने भाजपा को दी चुनौती, सामने आकर मुकाबला करे तो जानें।

September 2, 2026
SBU में तीन दिवसीय प्लेसमेंट ओरियंटेशन में क्या हुआ खास ?
Breaking

SBU में तीन दिवसीय प्लेसमेंट ओरियंटेशन में क्या हुआ खास ?

September 2, 2026
हेमंत सरकार को अल्टीमेटम, मांग पूरी हो नहीं तो आंदोलन,झारखंड भाजपा का डेलिगेशन मिला हेमंत सरकार के मुख्य सचिव से,
Breaking

हेमंत सरकार को अल्टीमेटम, मांग पूरी हो नहीं तो आंदोलन,झारखंड भाजपा का डेलिगेशन मिला हेमंत सरकार के मुख्य सचिव से,

September 2, 2026
रांची पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को SSP ने सम्मानित किया, जानिए विस्तार से।
Breaking

रांची पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को SSP ने सम्मानित किया, जानिए विस्तार से।

September 1, 2026
JLKM विधायक जयराम महतो को कोर्ट से राहत नहीं, सुनवाई टली।
Breaking

JLKM विधायक जयराम महतो को कोर्ट से राहत नहीं, सुनवाई टली।

September 1, 2026
राहुल गांधी पर FIR से कांग्रेसी गुस्से में, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।
Breaking

राहुल गांधी पर FIR से कांग्रेसी गुस्से में, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

August 31, 2026
Load More

Recent News

JMM ने भाजपा को दी चुनौती, सामने आकर मुकाबला करे तो जानें।

JMM ने भाजपा को दी चुनौती, सामने आकर मुकाबला करे तो जानें।

by Rajesh Kumar
September 2, 2026

SBU में तीन दिवसीय प्लेसमेंट ओरियंटेशन में क्या हुआ खास ?

SBU में तीन दिवसीय प्लेसमेंट ओरियंटेशन में क्या हुआ खास ?

by Rajesh Kumar
September 2, 2026

हेमंत सरकार को अल्टीमेटम, मांग पूरी हो नहीं तो आंदोलन,झारखंड भाजपा का डेलिगेशन मिला हेमंत सरकार के मुख्य सचिव से,

हेमंत सरकार को अल्टीमेटम, मांग पूरी हो नहीं तो आंदोलन,झारखंड भाजपा का डेलिगेशन मिला हेमंत सरकार के मुख्य सचिव से,

by Rajesh Kumar
September 2, 2026

रांची पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को SSP ने सम्मानित किया, जानिए विस्तार से।

रांची पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को SSP ने सम्मानित किया, जानिए विस्तार से।

by Rajesh Kumar
September 1, 2026

JLKM विधायक जयराम महतो को कोर्ट से राहत नहीं, सुनवाई टली।

JLKM विधायक जयराम महतो को कोर्ट से राहत नहीं, सुनवाई टली।

by Rajesh Kumar
September 1, 2026

राहुल गांधी पर FIR से कांग्रेसी गुस्से में, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

राहुल गांधी पर FIR से कांग्रेसी गुस्से में, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

by Rajesh Kumar
August 31, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस से शुरू होगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जानिए क्या होगा ?

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस से शुरू होगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जानिए क्या होगा ?

by Rajesh Kumar
August 31, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.